लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल का 18 जनवरी से कोई अता पता नहीं, पत्नी ने किया दावा, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 10, 2020 20:11 IST

हार्दिक पटेल की पत्नी किन्जल ने सोमवार को यह दावा किया। पटेल को सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने के बाद अदालत की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पटेल 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से संबंधित राजद्रोह के मामलों का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पटेल को 24 जनवरी को इन दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी। किन्जल ने कहा, “हार्दिक पटेल को 18 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उनका पता नहीं है।

गुजरातकांग्रेस के नेता और पाटीदार आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल का 18 जनवरी से कोई अता पता नहीं है। उन्हें 18 जनवरी को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पटेल की पत्नी किन्जल ने सोमवार को यह दावा किया। पटेल को सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने के बाद अदालत की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पटेल 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से संबंधित राजद्रोह के मामलों का सामना कर रहे हैं।

उन्हें चार दिन बाद जमानत दे दी गई थी लेकिन पाटन और गांधीनगर जिलों में दर्ज दो मामलों के संबंध में उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया था। पटेल को 24 जनवरी को इन दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी। निचली अदालत ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर सात फरवरी को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।

पाटीदार आरक्षण के नेताओं की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में किन्जल ने कहा, “हार्दिक पटेल को 18 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उनका पता नहीं है। हमें नहीं पता है कि वह कहां हैं, लेकिन पुलिस बार-बार आकर हम से उनका पता पूछती है।” 

टॅग्स :गुजरातहार्दिक पटेलकांग्रेसविजय रुपानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी