लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ पर हार्दिक पटेल का तंज, बोले- योगी तो ढोंगी निकले, यूजर्स ने कहा- नंगा कर के मार जाओगे 500 जूते

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 29, 2018 16:39 IST

हार्दिक पटेल ने योगी और भारतीय जनता पार्टी के बहाने हिन्दू समुदाय के लोगों को निशाने पर लिया है। वे खुद भी हिन्दू समुदाय से आते हैं।

Open in App

राम भक्त और भगवान शंकर का अंश कहे जाने वाले हनुमान की जात‌ि को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। राजस्‍थान के एक चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया। इसके बाद सोशल मीडिया उनके पक्ष व विपक्ष में भ‌िड़ंत शुरू हो गई।

इसी क्रम बृहस्पतिवार को गुजरात में पटेलों के आरक्षण आंदोलन से राजनी‌ति में आए हार्दिक पटेल में एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ को ढोंगी बता दिया। उन्होंने लिखा, "ख़ुद को हिन्दू का रखवाला कहने वाले योगी तो ढोंगी निकले। भाजपा वालों ने तो भगवान को भी जात में बाँट दिया। हिन्दू की बात करने वाले अब भगवान में भी जात ढूँढ रहे हैं। जागो हिन्दू जागो।"

हालांकि ट्व‌िटर पर हार्दिक के इस बयान के बाद यूजर्स उन्हें खुद ट्रॉल करना शुरू कर दिया। लोगों का तर्क है कि हार्दिक जाति की राजनीति से उठे ही चेहरे हैं। उन्हें कम से कम जाति पर राजनीति को लेकर बयान जारी नहीं करने चाहिए।

हालांकि हार्दिक पटेल ने योगी और भारतीय जनता पार्टी के बहाने हिन्दू समुदाय के लोगों को निशाने पर लिया है। वे खुद भी हिन्दू समुदाय से आते हैं। लेकिन उन्होंने अपने समुदाय के लिए अपने ट्वीट में जागने को कहा। उधर, योगी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने समर्थन किया। उन्होंने कहा योगी के बयान में कुछ गलत नहीं है। भगवान राम के आंदोलन में सभी वर्गों का योगदान था।

इन दिनों हार्दिक गुजरात समेत मध्य प्रदेश में जमकर सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने राजस्‍थान में भी रैलियों में भाग लिया।

टॅग्स :हार्दिक पटेलयोगी आदित्यनाथहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर