लाइव न्यूज़ :

हरदीप सिंह पुरी ने कहा- सारनाथ स्थित राष्ट्रीय प्रतीक और नए संसद के ऊपर लगे राष्ट्री प्रतीक एक समान

By भाषा | Updated: July 13, 2022 13:21 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सारनाथ स्थित राष्ट्रीय प्रतीक और नए संसद के ऊपर लगे राष्ट्री प्रतीक एक समान हैं।

Open in App

नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रतीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को विपक्ष पर पलटवार करते हुए जोर दिया कि यदि सारनाथ स्थित राष्ट्रीय प्रतीक के आकार को बढ़ाया जाए या नए संसद भवन पर बने प्रतीक के आकार को छोटा किया जाए, तो दोनों में कोई अंतर नहीं होगा। 

विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अशोक की लाट के ‘मोहक और राजसी शान वाले’ शेरों की जगह उग्र शेरों का चित्रण कर राष्ट्रीय प्रतीक के स्वरूप को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे तत्काल बदलने की मांग की।

 

पुरी के मंत्रालय पर सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत नए संसद भवन के निर्माण का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि दो संरचनाओं की तुलना करते समय कोण, ऊंचाई और माप के प्रभाव की सराहना करने की आवश्यकता है। मंत्री ने ट्वीट किया कि यदि कोई व्यक्ति नीचे से सारनाथ प्रतीक को देखता है, तो वह उतना ही शांत या क्रोधित दिखाई देगा, जितना बताया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यदि मूल प्रतीक की वास्तविक प्रतिकृति नयी इमारत पर लगाई जाती है, तो वह दूर से नहीं दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि 'विशेषज्ञों' को यह भी पता होना चाहिए कि सारनाथ में रखा गया मूल प्रतीक जमीन पर है जबकि नया प्रतीक जमीन से 33 मीटर की ऊंचाई पर है। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "अगर सारनाथ स्थित प्रतीक चिन्ह के आकार को बढ़ाया जाए या नए संसद भवन पर लगे प्रतीक के आकार को छोटा कर दिया जाए तो दोनों में कोई फर्क नहीं दिखेगा।’’ पुरी ने सारनाथ स्थित प्रतीक चिन्ह की एक तस्वीर भी ट्वीट की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नये संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया था। इस दौरान आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित थे।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबारकरोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं?, एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, पुरी ने कहा-पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, केरोसिन की कमी नहीं, वीडियो

कारोबारदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई के होटलों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी?, पुरी और जयशंकर से पीएम मोदी ने की चर्चा, होटल और रेस्तरां प्रभावित

भारत'शांति प्रतिनिधिमंडल में एपस्टीन से 3-4 बार मुलाकात हुई', हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए