लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga Independence Day 2024: 50 लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति, प्राचीन और दुर्लभ वाद्य यंत्रों के साथ बिखरेंगे गायन के रंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2024 17:34 IST

Har Ghar Tiranga Independence Day 2024: लोक गायक व बॉलीवुड सिंगर मामे खान के साथ करीब 50 लोक कलाकार देशभक्ति के गीत व राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न जिलों से लोक गायकों व कलाकारों को स्थान दिया गया है।कार्यक्रम बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्यसभागार में शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत व लोक वाद्य यंत्रों की भी जुगलबंदी यहां देखने को मिलेगी।

Har Ghar Tiranga Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजस्थान पर्यटन विभाग राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। “हर घर तिरंगा..” थीम पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के ख्यातनाम लोक गायक व बॉलीवुड सिंगर मामे खान अपनी दल के साथ प्रस्तुति देंगे। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव के अनुसार देश के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान पर्यटन विभाग भी आगामी 14 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव के अनुसार ख्यातनाम लोक गायक व बॉलीवुड सिंगर मामे खान के साथ करीब 50 लोक कलाकार देशभक्ति के गीत व राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

पर्यटन विभाग की निदेशक के अनुसार मामे खान द्वारा द फोक ऑर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान के नाम से एक बैंड तैयार किया गया है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोक गायकों व कलाकारों को स्थान दिया गया है। दर्शकों को देश देशभक्ति रचनाओं के साथ साथ राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत व लोक वाद्य यंत्रों की भी जुगलबंदी यहां देखने को मिलेगी। कार्यक्रम बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्यसभागार में शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। 

द फोक ऑर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान की प्रदेश में पहली प्रस्तुतिः गौरतलब है कि लोक गायक व बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर मामे खान द्वारा द फोक ऑर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान नाम से एक बैंड तैयार किया गया है। इस ऑर्केस्ट्रा के जरिए मामे खान दुनिया भर में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इस ऑर्केस्ट्रा की पहली प्रस्तुति राजस्थान पर्यटन विभाग की पहल पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी।

इन वाद्य यंत्रों के संग बिखरेंगे गायन के रंगः द फोक आर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान द्वारा ढोलक, ढोल, सारंगी, कमायचा, सुरनई, तम्बूरा, खड्ताल, मोरचंग, भपंग, अलगोजा व मटका आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग प्रस्तुतियों के दौरान किया जाएगा। यह ऑर्केस्ट्रा अपने आप में अनूठा है क्योंकि इसमें प्रदेश के 11 जिलों के लोक कलाकार मामे खान के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

कौन-कौन से अवार्ड मिले हैं मामे खान को- प्रख्यात लोक गायक व बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मामे खान को  ग्लोबल इंडियन म्यूजिकल अकादमी अवार्ड, डब्ल्यूबीआर कॉर्प पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, क्लेफ़ म्यूज़िक अवार्ड्स,बूगल बॉलीवुड - बैलिस्टिक अवार्ड, राजस्थान फिल्म महोत्सव अवार्ड व जयपुर आइडल म्यूजिक अवार्ड् आदि पुरस्कारों से अब तक नवाजा गया है। 

कान्स फिल्म फेस्टिवल और मामे खानः मामे खान वर्ष-2022 में कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर चलने वाले और कान्स में भारतीय मंडप में प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के पहले लोक कलाकार हैं। गौरतलब है कि मामे खान का जन्म राजस्थान के जैसलमेर के पास एक छोटे से गांव सत्तो में हुआ।

वह भारत के राजस्थान के मंगनियार समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके पिता उस्ताद राणा खान भी एक राजस्थानी लोक गायक थे। 14 साल की उम्र में, उन्हें संगीत और कला में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा छह साल की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी।

टॅग्स :हर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवसराजस्थानराजस्थान पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम