लाइव न्यूज़ :

Azadi ka Amrit mahotsav: रिलीज हुआ 'हर घर तिरंगा' एंथम, वीडियो में दिखे अमिताभ से विराट कोहली समेत कई बड़े सितारे, देखें यहां

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2022 16:42 IST

गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, कपिल देव, विराट कोहली, अनुपम खेर सहित प्रसिद्ध हस्तियों की विशेषता वाला 'हर घर तिरंगा' एंथम वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृति मंत्रालय ने 'हर घर तिरंगा एंथम' को ट्विटर पर किया पोस्टहर घर तिरंगा गाने की वीडियो में भारत की विविधता दिखाई दी

'Har Ghar Tiranga' anthem video: आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में धूमधाम के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम मनाया जा रहा है। गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, कपिल देव, विराट कोहली, अनुपम खेर सहित प्रसिद्ध हस्तियों की विशेषता वाला 'हर घर तिरंगा' एंथम वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंड में वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "हर घर तिरंगा ... घर-घर तिरंगा ... हमारे तिरंगे को इस मधुर सलामी के साथ मनाएं, हमारे सामूहिक गौरव और एकता के प्रतीक के रूप में हमारे राष्ट्र ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किए। #HarGharTiranga #AmritMahotsav।"

हर घर तिरंगा गाने की वीडियो में भारत की विविधता के साथ-साथ ताकत और देश के प्रति प्रेम की भावना दिखाई गई है। वीडियों में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी और अनुष्का शर्मा, उनके पति विराट कोहली, दक्षिण स्टार प्रभास को भी इसमें दिखा गया है। 

वीडियो के अंत में, पीएम मोदी भी बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 'हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में देश के नागरिकों को आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा को घर-घर फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का व्यापक अभियान है।

पीएम मोदी ने रविवार को अपने पसंदीदा कार्यक्रम 'मन की बात' में देश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या इसे प्रदर्शित अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'तिरंगा' का उपयोग करके 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक जन आंदोलन में बदल दें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक विशेष आंदोलन - 'हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। आइए हम अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएं।" 

 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवअमिताभ बच्चनविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर