लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Rabri Devi: जन्मदिन पर राबड़ी देवी को लालू यादव ने यूं दी बधाई?, शुभकामनाएं देने वालों का तांता, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2025 17:07 IST

Happy Birthday Rabri Devi Lalu Prasad Yadav: सभी को हैप्पी न्यू ईयर, नया साल मंगलमय हो। सब लोग सुखी रहें, संपन्न रहें और भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर काम करें।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने अपना जन्मदिन मनाया।मौके पर आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। नेता और कार्यकर्ता उन्हें और राबड़ी देवी को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

Happy Birthday Rabri Devi Lalu Prasad Yadav: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को देशवासियों और बिहारवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी को हैप्पी न्यू ईयर, नया साल मंगलमय हो। सब लोग सुखी रहें, संपन्न रहें और भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर काम करें। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हमने राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दे दी है। दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। नए साल और राबड़ी देवी के जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव के आवास पर विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें और राबड़ी देवी को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी दो मुख्य कामनाएं हैं-लालू यादव और राबड़ी देवी हमेशा स्वस्थ रहें और 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बने। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मौके पर अपनी एकजुटता और उम्मीद जाहिर की कि तेजस्वी यादव 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि राबड़ी देवी का जन्म 1955 में गोपालगंज में हुआ था। राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनीं, जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में लालू यादव को जेल जाना पड़ा था। राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद संभाला।

मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी वैशाली के राघोपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुईं।

टॅग्स :राबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"