लाइव न्यूज़ :

Hajipur Loksabha Seat 2024: 'लेकर रहेंगे हाजीपुर की सीट'... मैं हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा' एनडीए को पशुपति कुमार पारस ने दिखाए तेवर

By धीरज मिश्रा | Updated: March 15, 2024 17:06 IST

Hajipur Loksabha Seat: चाचा-भतीजे के मनमुटाव के बीच एक बार फिर बिहार ही हाजीपुर लोकसभा सीट चर्चा में आ गई है। सांसद चिराग पासवान को बीजेपी ने अभी मनाया ही था और चाचा पशुपति कुमार पारस मायूस हो गए हैं।

Open in App

Hajipur Loksabha Seat: चाचा-भतीजे के मनमुटाव के बीच एक बार फिर बिहार ही हाजीपुर लोकसभा सीट चर्चा में आ गई है। सांसद चिराग पासवान को बीजेपी ने अभी मनाया ही था और चाचा पशुपति कुमार पारस मायूस हो गए हैं। मायूस होने की वजह यह है कि हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के खाते में जाती हुई दिख रही है। साथ ही एनडीए से चिराग को 5 सीटों का ऑफर भी मिला है। इधर चाचा पशुपति पारस ने शुक्रवार को बैठक बुलाई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान कर दिया।

नहीं मिला सम्मान तो चले जाएंगे

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मीडिया के माध्यम से आई खबरों के मुताबिक हमारी पार्टी को तरजीह नहीं दी जा रही है। इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है। जबतक विधिवत भाजपा की लिस्ट नहीं आती तबतक हमारा आग्रह है कि हमारे पार्टी के 5 सांसदों पर पुणः विचार करें। हम लिस्ट का इंतजार करेंगे। घोषणा के बाद अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि मैं हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। हमारे सभी मौजूदा सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। यह हमारी पार्टी का निर्णय है। 

बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट जारी की

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने दो लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। वहीं, बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट चर्चा में आ गई है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-जेडीयू- हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) लोक जनशक्ति पार्टी(पारस) गुट मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

सीट शेयरिंग की पूरी बात हो गई है। सूत्र बताते हैं कि एनडीए पांच सीट चिराग पासवान को दे रहे हैं। इन पांच सीटों में से एक हाजीपुर लोकसभा सीट भी है। चिराग ने सीट बंटवारे को लेकर 13 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकारी साझा की थी कि जो सीट वह चाहते थे, वह उन्हें मिल गई है।

टॅग्स :हाजीपुरलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावचिराग पासवानPashupati Kumar Parasरामविलास पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार