लाइव न्यूज़ :

Hajipur Lok Sabha seat 2024: 14.40 लाख के आभूषण, 42000 रुपये नकद, छह निजी फर्मों में निदेशक-शेयरधारक, 2.68 करोड़ की चल-अचल संपत्ति, पढ़िए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2024 15:21 IST

Hajipur Lok Sabha seat 2024: 42 हजार रुपये नकद और तीन बैंक खाते हैं। इसके अलावा उनके पास 14.40 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने की घोषणा की।अचल संपत्ति में पटना में स्थित 1.02 करोड़ रुपये का घर भी शामिल है। चिराग छह निजी फर्मों में निदेशक और शेयरधारक हैं।

Hajipur Lok Sabha seat 2024: बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान 2.68 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। चिराग द्वारा दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी गयी। चिराग ने हाजीपुर लोकसभा सीट से बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया था। चिराग (41) ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्रों के साथ एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपने पास 1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने की घोषणा की।

हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 42 हजार रुपये नकद और तीन बैंक खाते हैं। इसके अलावा उनके पास 14.40 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी हैं। हलफनामे के मुताबिक, चिराग की अचल संपत्ति में पटना में स्थित 1.02 करोड़ रुपये का घर भी शामिल है। उनके पास कोई अन्य अचल संपत्ति नहीं है।

चिराग छह निजी फर्मों में निदेशक और शेयरधारक हैं। चिराग के पिता और दिवंगत नेता राम विलास पासवान ने नौ बार हाजीपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में हाजीपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानहाजीपुरबिहार लोकसभा चुनाव २०२४रामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?