लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद में 50 प्रतिशत हिस्से का सर्वे पूरा, चार तहखानों के राज वीडियोग्राफी में कैद, कल भी होगी रिकॉर्डिंग, 17 मई को खुलेंगे बड़े राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 13:06 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे टीम में शामिल सभी के मोबाइल बाहर जमा करा दिए गए थे। प्रशासन ने ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिए थे। वहीं मस्जिद के 500 मीटर के दायरे में आने वालीं सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मस्जिद के पहले दिन का सर्वे पूरा कर लिया गया हैरिपोर्ट के मुताबिक चार तहखानों की वीडियो ग्राफी की गई हैरविवार को भी सर्वे जारी रहेगा

वाराणसीः  वाराणसी स्थित बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी सर्वे का काम पहले दिन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस दौरान चार तहखाने का सर्वे किया गया। सर्वेक्षण दल के सदस्य सुबह 8 बजे मस्जिद पहुंच गए थे जिन्होंने 12 बजे तक सर्वे के काम को अंजाम दिया। कुल 53 लोगों को सर्वे टीम में शामिल किया गया है। पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश ने बताया कि कल भी वीडियोग्राफी जारी रहेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे टीम में शामिल सभी के मोबाइल बाहर जमा करा दिए गए थे। प्रशासन ने ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिए थे। वहीं मस्जिद के 500 मीटर के दायरे में आने वालीं सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था। कोर्ट ने सर्वे कराने की जिम्मेदारी एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र को सौंपी है। उनके साथ स्पेशल कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर भी रहे। पहले दिन सर्वे में क्या कुछ सामने आया इसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिद के बाहरी हिस्से में स्वास्तिक और कमल फूल के निशान मिले हैं।  

 हिन्दू पक्ष के वकील के अनुसार, करीब पचास फीसदी जगह पर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि, टीम के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया। हिंदू पक्ष ने कहा कि सर्वे में प्राप्त जानकारी कोर्ट की प्रॉपर्टी है, जोकि 17 तारीख को अदालत के सामने पेश कर दी जाएगी।

15 मई यानी रविवार भी सर्वे इसी समय पर होगा। अधिकारियों ने बताया कि अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद पक्ष ने सर्वे में पूरा सहयोग किया। उन्होंने दो तहखानों के ताले खुद अपने कब्जे में खोले जबकि तीसरे का ताला जंग लगने के कारण नहीं खुल रहा था उसे तोड़ा गया। सर्वे टीम में वादी-प्रतिवादी पक्ष, दोनों पक्ष के अधिवक्ता, एडवोकेट कमिश्नर और उनकी टीम, DGC सिविल और उनकी टीम, विश्वनाथ मंदिर की टीम और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शामिल हैं।

उधर, सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। जस्टिस चंद्रचूड़ के समक्ष मामले को सूचीबद्ध करने के लिए रजिस्ट्री को निर्देश देने का आदेश शुक्रवार रात को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने निर्देश दिया कि मामले को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील