लाइव न्यूज़ :

Brahmaputra: नाव पर पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, पति ने कहा, 'मुझे और बच्चों की कोई इच्छा नहीं है', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 5, 2024 15:42 IST

Brahmaputra: असम में बाढ़ से आम जीवन काफी प्रभावित हुआ है। प्रदेश की सरकार के द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर शिविर केंद्र में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ में नाव पर गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैंअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अभी असम में बाढ़ की स्थिति सुधर गई है

Brahmaputra: असम में बाढ़ से आम जीवन काफी प्रभावित हुआ है। प्रदेश की सरकार के द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर शिविर केंद्र में रखा गया है। वहीं, भारी बारिश के कारण बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, कई गांव बारिश के पानी में डूब गए हैं। लोगों को अपना सामान निकालने के लिए जिंदगी को दांव पर लगाकर नाव पर इधर से उधर जाना पड़ रहा है। इन सबके बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।

बाढ़ वाले इलाके में एक गर्भवती महिला ने नाव पर बच्चे को जन्म दिया है। खबरों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित मोरीगांव में जहांआरा खातून को निकालने के लिए टीम गई थी। जब उसे ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ के पानी के बीच, स्वास्थ्य सेवा केंद्र ले जाया जा रहा था, उसी समय उसे प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान, मेडिकल टीम को नाव में अस्थायी प्रसव केंद्र बनाकर काम चलाना पड़ा।

इस दौरान हो रही बारिश के बीच गर्भवती महिला को बचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने नाव को तिरपाल से ढक दिया। इस बीच, नाव पर ही गर्भवती महिला ने अपने बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती महिला के पति कमालुद्दीन ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने बेटे की कामना की थी, अल्लाह ने मुझे बेटी दी है, और मैं संतुष्ट हूं। मुझे और बच्चों की कोई इच्छा नहीं है। वहीं, 

बाढ़ की स्थिति पर क्या बोले सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अभी असम में बाढ़ की स्थिति सुधर गई है और पानी कम हुआ है। जहां-जहां तटबंध टूटा है, वहां के लोगों की परेशानी बनी हुई है। हम सबकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। डिब्रूगढ़ में बाढ़ का कारण कचरा सफाई का है। हम इस पर चर्चा करेंगे कि छोटे उपकरणों से हम इसे कैसे साफ कर सकते हैं।

टॅग्स :असमबाढ़हेमंत विश्व शर्माप्रेगनेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो