लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: गुरुद्वारों ने नमाज के लिए जगह दी, हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने किया था विरोध

By विशाल कुमार | Updated: November 18, 2021 09:56 IST

गुरुग्राम में हर शुक्रवार को नमाज के लिए प्रशासन ने 37 जगहों पर मंजूरी दी है लेकिन पिछले एक महीने से स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने उनमें से आठ जगहों पर से मंजूरी वापस ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में 37 जगहों पर नमाज के लिए प्रशासन ने मंजूरी दी थी।स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने आठ जगहों से मंजूरी वापस ले ली।पिछले शुक्रवार को एक दुकानदार ने 15 लोगों को नमाज अदा करने के लिए जगह दी थी।

गुरुग्राम: गुरुग्राम में खुले में नमाज अदा करने पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना कर रहे मुस्लिम समुदाय की मदद के लिए गुरुद्वारों ने हाथ बढ़ाया है. गुरुग्राम में पांच गुरुद्वारों को संभालने वाली एक समिति ने नमाज के लिए अपना परिसर देने का प्रस्ताव दिया है।

बता दें कि, गुरुग्राम में हर शुक्रवार को नमाज के लिए प्रशासन ने 37 जगहों पर मंजूरी दी है लेकिन पिछले एक महीने से स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने उनमें से आठ जगहों पर से मंजूरी वापस ले ली है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गुरुग्राम के सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष शेरदिल सिंह सिद्धू ने कहा कि गुरुद्वारा गुरु का घर होता है। यहां आने और प्रार्थना करने के लिए सभी समुदायों के लोगों का स्वागत है। यदि मुस्लिम समुदाय को निर्धारित स्थलों पर नमाज अदा करने में परेशानी हो रही है तो वे गुरुद्वारों में नमाज अदा कर सकते हैं। गुरुद्वारों के दरवाजे सबके लिए खुले हैं।

सिद्धू ने कहा कि अगर जरूरत होगी तो आधिकारिक मंजूरी भी ली जाएगी. ये पांच गुरुद्वारे सदर बाजार, सेक्टर 39, सेक्टर 46, मॉडल टाउन और जैकबपुरा में स्थित हैं।

उन्होंने कहा कि हम शुक्रवार को अपने पहले गुरु (गुरु नानक देव) की जयंती मना रहे हैं। इन गुरुद्वारों 2,000 में अधिक लोग आ सकते हैं, लेकिन हमने प्रस्ताव दिया है कि लोग 30-40 के छोटे जत्थों में प्रार्थना करें और कोविड के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखें।

गुरुग्राम में जमीयत उलमा के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने कहा कि उन्होंने बुधवार को गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और इस शुक्रवार को सेक्टर 39 और सदर बाजार में नमाज अदा करने का फैसला किया है।

इससे पहले मंगलवार को गुरुग्राम के सेक्टर 12 में एक 40 वर्षीय दुकानदार अक्षय यादव ने नमाज के लिए अपने खाली परिसर की पेशकश की थी। यादव ने बताया था कि पिछले शुक्रवार को उनकी दुकान पर 15 लोगों ने नमाज अदा की थी।

जिला प्रशासन ने 2 नवंबर को कहा था कि नमाज के लिए जगह की पहचान करने या उसे निर्धारित करने का फैसला स्थानीय निवासियों से सहमति लेने और यह सुनिश्चित करने के बाद किया जाएगा कि इलाके में कोई विरोध न हो।

पिछले शुक्रवार को संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े एक समूह ने वॉलीबॉल कोर्ट बनाने का दावा करते हुए सेक्टर 12 ए में पहले से निर्धारित नमाज स्थल पर जगह घेर लिया था। एक अन्य समूह ने सरहौल में एक पार्क पर कब्जा कर लिया था, जिससे मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को कहीं और नमाज अदा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टॅग्स :गुरुग्रामसिखPoliceमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया