लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: हिंदू संगठनों की धमकी- खुले में नमाज कराओ बंद, वरना इस शुक्रवार उतरेंगे सड़क पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 09:14 IST

गुरुग्राम के सेक्टर 53 इलाके में 20 अक्टूबर को एक खाली प्लॉट पर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। आरोप है कि 6 लोगों ने इनकी नमाज पढ़ने के जमकर दौरान हंगामा किया और नवाज पढ़ने वालों को वहां से जाने को कहा।

Open in App

गुरुग्राम, 1 मई:  सोमवार को गुरुग्राम में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस संगठनों की मांग है कि मुस्लिम लोगों के नमाज पढ़ने के दौरान बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार लोगों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं। इतना ही नहीं इन प्रदर्शनकारियों ने ये भी मांग की है कि खुले में नवाज पर रोक लगनी चाहिए।

दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर 53 इलाके में 20 अक्टूबर को एक खाली प्लॉट पर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। आरोप है कि 6 लोगों ने इनकी नमाज पढ़ने के जमकर दौरान हंगामा किया और नवाज पढ़ने वालों को वहां से जाने को कहा। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों पर पुलिस ने एक्शन लिया था।

ऐसे में अब प्रदर्शन करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह भी धमकी दी है कि वह खुले में नमाज रोकने के लिए शुक्रवार को सड़क पर उतरेंगे। इन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नमाजियों ने वहां ‘भारत विरोधी’ और ‘पाकिस्तान के समर्थन’ में नारे लगाए।

इन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर को खत लिखा है। उन्होंने खत में लिखा है किबीते डेढ़ महीने से कुछ लोग गुड़गांव के वजीराबाद स्थित एक जमीन के टुकड़े पर नमाज पढ़ रहे हैं। उनका मकसद इस पर अवैध ढंग से कब्जा करना है। ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों की वजह से वहां का माहौल खराब हो रहा है। इन्होंने कई तरह की बातें अपने खत में मिली हैं।

फिलहाल ये मामला बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को ये संगठन सड़क पर उतर सकते हैं और हिंसा की भी संभावना की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर