लाइव न्यूज़ :

पंजाब: गुरदेव कौर पेश कर रहीं मानवता की मिसाल, धुंधली आंखों और कांपते हाथों से जरूरतमंदों के लिए बनाती हैं मास्क

By भाषा | Updated: May 3, 2020 12:49 IST

पंजाब के मोगा शहर में अकालसर रोड पर रहने वाली 98 वर्षीय गुरदेव कौर धालीवाल कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए इस मुश्किल समय में सभी के सामने मानवता की मिसाल पेश कर रही हैं। उनकी एक आंख की रौशनी धुंधला चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वो परिवार के साथ मिलकर ढेरों मास्क सिलती हैं और फिर उन्हें गरीबों में बांट देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरदेव कौर की बहू अमरजीत कौर बताती हैं कि उनकी सास की एक आंख में रौशनी नहीं है।गुरदेव कौर को चलने के लिए उन्हें वॉकर का सहारा लेना पड़ता है।

नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) संकट में मास्क पहनना बहुत जरूरी हो गया है, लेकिन कुछ लोगों के पास मास्क खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं । ऐसे में 98 बरस की गुरदेव कौर हर दिन अपने परिवार के साथ मिलकर ढेरों मास्क सिलती हैं और फिर उन्हें गरीबों में बांट देती हैं। पंजाब के मोगा शहर में अकालसर रोड पर रहने वाली गुरदेव कौर धालीवाल की एक आंख की रौशनी धुंधला चुकी है और दूसरी आंख में भी 25 बरस पहले आपरेशन कराया था। 

कांपते हाथों से वह 100 साल पुरानी मशीन पर जब मास्क बनाने बैठती हैं तो मानवता की सेवा के अलावा उन्हें और कुछ याद नहीं रहता। इस मुश्किल समय में लोगों को अपने घरों में रहने और सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए गुरदेव कौर कहती हैं, ‘‘बीमारी से बच सकते हो तो बचो। सरकार जो कुछ कहती है, हमारी भलाई के लिए कहती है। अपने घरों में रहो, भगवान का नाम लो और अगर किसी की मदद कर सकते हो तो जरूर करो।’’ 

मास्क बनाने के सिलसिले की शुरूआत के बारे में पूछने पर गुरदेव कौर बताती हैं ‘‘ गली में सब्जी, दूध, फल बेचने के लिए आने वालों से जब मैंने पूछा कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना तो उन्होंने बताया कि उनके पास मास्क खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। यह भी कहा जा रहा था कि बीमारी से बचना है तो मास्क पहनना जरूरी है। मुझे मास्क बनाने आते थे । मैंने 100 साल पुरानी मशीन जो मेरे ससुरालवाले सिंगापुर से लाए थे, वह निकाली और मास्क सिलने शुरू कर दिए। 

गुरदेव कौर की बहू अमरजीत कौर बताती हैं कि उनकी सास की एक आंख में रौशनी नहीं है, चलने के लिए उन्हें वॉकर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन उनका सेवा भाव देखकर हमारा भी हौंसला बढ़ता है। वह सुबह पूजा करने के बाद मास्क की सिलाई के काम में लग जाती हैं और कई बार बिना रूके आठ घंटे तक मशीन पर उनके हाथ चलते रहते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह