लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सर्दी में टूरिस्‍टों की चाहत की गर्मी को भुनाने की तैयारी में जुटा है गुलमर्ग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 25, 2023 10:40 IST

बारामुल्‍ला जिले में गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसार्ट आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्की रिसार्ट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा हैपर्यटन व्‍यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस सर्दी में पर्यटकों की भारी आमद होगीगुलमर्ग ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के भव्य तीसरे संस्करण की मेजबानी की थी

जम्‍मू: उत्तरी कश्मीर के बारामुल्‍ला जिले में गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसार्ट आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है।यह रिसार्ट इस बार की सर्दी में टूरिस्‍टों की चाहत की गर्मी को पूरी तरह से भुना लेना चाहता है। इस रिसार्ट में पर्यटन व्‍यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस सर्दी में पर्यटकों की भारी आमद होगी।

पश्चिमी हिमालय में पीर पंजाल रेंज में स्थित गुलमर्ग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटक और स्कीइंग गंतव्य जिला मुख्यालय बारामुल्‍ला से लगभग 32 किलोमीटर और राजधानी शहर, श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर स्थित है। यह शीतकालीन खेल प्रेमियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाने के लिए बहुत कुछ प्रदान करता है।

उल्लेखनीय है कि गुलमर्ग ने 10 फरवरी, 2023 को खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के भव्य तीसरे संस्करण की मेजबानी की थी। इस आयोजन में 29 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1500 से अधिक एथलीटों ने 11 शीतकालीन खेल विषयों का प्रदर्शन किया था। इनमें स्कीइंग, कर्लिंग, बोबस्लेय, स्केलेटन, स्नोशू, नॉर्डिक स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी और बैंडी शामिल हैं।

इस बार की तैयारी के बाद की बैठक में पर्यटन सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन के बारे में आशा व्यक्त की और पर्यटकों की भारी आमद की उम्मीद जताई। उन्होंने गुलमर्ग की विविध पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जो साहसिक पर्यटन, गोल्फ पर्यटन और यहां तक कि विवाह स्थल पर्यटन भी प्रदान करता है।

डॉ. आबिद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर्यटन की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं, केरन, गुरेज, टीटवाल, करनाह और कमान पोस्ट उरी जैसे स्थलों पर पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन गंतव्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयास चल रहे हैं।

पर्यटन सचिव ने कहा कि आगामी सर्दी के मौसम के लिए गुलमर्ग में तैयारियां जोरों पर हैं। इनमें रूट क्लीयरेंस, स्कीइंग, स्नो मैनेजमेंट और केबल कार संचालन शामिल हैं। पर्यटन सचिव के बकौल किसी भी असुविधा को रोकने के लिए स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों पर्यटकों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जिससे स्थानीय और गैर-स्थानीय पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला विकास आयुक्त बारामुल्‍ला डॉ. सैयद सेहरिश असगर ने भी पर्यटकों और आम जनता की सुविधा को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थानों की पहचान करने के लिए तंगमर्ग का देर रात दौरा किया। इस कदम का उद्देश्य प्रसिद्ध गंतव्य पर लगातार पार्किंग की समस्या का समाधान करना था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरGulmargJammu Municipal CorporationJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?