लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत पांच घायल

By भाषा | Updated: August 18, 2021 15:41 IST

Open in App

गुजरात के बनासकांठा जिले में बुधवार को एक कार द्वारा टक्कर मारे जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में आणंद जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गाध पुलिस थाने के उप निरीक्षक एल जी वाला ने बताया कि बनासकांठा में पालनपुर के पास गाध गांव में एक तेज रफ्तार कार ने सात तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी जो एक धार्मिक मेले में पैदल जा रहे थे। वाला ने कहा, “सात में से दो लोगों को मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए जिन्हें पालनपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।” घटना के बाद, कार चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। उन्होंने कहा कि वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, भद्रन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना में, आणंद जिले के बोरसाड तालुका के वल्वोड गांव के पास महिसागर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि अन्य श्रद्धालुओं के साथ दोनों युवक नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जित करने के बाद, नदी में नहाने के दौरान वे डूब गए। पुलिस ने कहा कि नंदू मकवाना नामक एक व्यक्ति ने वहीं दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाल लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट