लाइव न्यूज़ :

गुजरात : ईंधन कीमतों में वृद्धि, महंगाई के विरोध में कांग्रेस के दो विधायक, कई कार्यकर्ता हिरासत में

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जुलाई गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुजरात में विपक्षी दल ने अमरेली, जूनागढ़ और राज्य के अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानाणी को 25 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया, जब उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमरेली में एक साइकिल रैली निकाली। प्रदर्शनकारी खाली गैस सिलेंडर और तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें लिखा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की नीतियों के कारण महंगाई, ईंधन के मूल्य में वृद्धि और अन्य घरेलू सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये सभी चीजें उन लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं, जो पहले से ही कोरोना वायरस महामारी के कारण परेशानी झेल रहे हैं।

जूनागढ़ में विरोध मार्च निकालने के लिए कांग्रेस विधायक भीखाभाई जोशी समेत पार्टी के 12 से ज्यादा स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक खाली गैस सिलेंडर के साथ ठेलागाड़ी चला रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, ‘महंगाई से लोग पीड़ित हैं, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है’ और ‘बहुत हो गई महंगाई, अब कहां है मोदी सरकार?’’

जोशी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि लोकतंत्र खत्म हो गया है और लोगों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। आम आदमी पहले से ही कोरोना वायरस महामारी के कारण दिक्कतें झेल रहा है, अब उसे पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल और दैनिक उपयोग की हर चीज की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण परेशान किया जा रहा है। अब (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी कहां हैं, जो गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पेट्रोल की कीमत पांच पैसे भी बढ़ जाने पर विरोध करते थे।’’

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सात जुलाई को एक देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम शुरू किया जो 17 जुलाई तक जारी रहेगा। पार्टी ने कहा कि दो मई से सरकार ने ईंधन कीमतों में 29 बार वृद्धि की है और 150 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर