लाइव न्यूज़ :

गुजरात: OBC युवक के घोड़ी पर चढ़ने पर ठाकुरों ने बारात पर हमला किया, 8 पुलिसकर्मी घायल, 70 गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: May 29, 2022 09:52 IST

विष्णुसिंह चौहान ने यह कहते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी कि जुलूस के दौरान घोड़ी पर सवार होने को लेकर उसे अपने गांव के दरबार (क्षत्रिय) समुदाय के लोगों की धमकियों का सामना करना पड़ा है। पुलिस की निगरानी में जैसे ही जुलूस शुरू हुआ 150-200 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहनों और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबनासकांठा के दीसा के कुम्पट गांव का है। कोली ठाकोर समुदाय के विष्णुसिंह चौहान पुलिस सुरक्षा के बीच घोड़ी पर बारात निकाल रहे थे।पुलिस की निगरानी में जैसे ही जुलूस शुरू हुआ 150-200 लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

अहमदाबाद: शुक्रवार को बनासकांठा के दीसा के कुम्पट गांव में अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) समुदाय के युवक के घोड़ी पर बारात निकालने पर आपत्ति जताते हुए क्षत्रीय समुदाय के असामाजिक तत्वों ने बारात पर पथराव कर दिया।

बारात पर भीड़ द्वारा किए गए पथराव में आठ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। इस मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 82 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है जब गांव के एक मंदिर से भारी पुलिस सुरक्षा के बीच विष्णुसिंह चौहान की बारात निकली।

दीसा ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमजे चौधरी ने कहा कि कोली ठाकोर समुदाय के विष्णुसिंह चौहान ने यह कहते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी कि जुलूस के दौरान घोड़ी पर सवार होने को लेकर उसे अपने गांव के दरबार (क्षत्रिय) समुदाय के लोगों की धमकियों का सामना करना पड़ा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन पुलिस थानों के पुलिस कर्मियों और डीवाईएसपी कार्यालय दीसा से अतिरिक्त बल को लाया गया। हमने गांव के समुदाय के नेताओं के साथ भी चर्चा की।

पुलिस की निगरानी में जैसे ही जुलूस शुरू हुआ 150-200 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहनों और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।

चौधरी ने कहा कि भीड़ के बीच कालूसिंह सोलंकी नाम का एक आरोपी बांस की डंडी लेकर मेरे पास पहुंचा और कहा कि हम दूल्हे को घोड़ी की सवारी करने की इजाजत देकर उनके गांव की परंपरा को तोड़ रहे हैं। फिर उसने मुझे डंडे से पीटा और कई ग्रामीणों ने हम पर पथराव करना शुरू कर दिया। 

उन्होंने कहा कि हमने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तीन राउंड आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ द्वारा कुल आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए और पांच पुलिस वैन में तोड़फोड़ की गई। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कालूसिंह सोलंकी सहित अब तक कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में इंस्पेक्टर चौधरी, पीएसआई दंतीवाड़ा एसजे देसाई, सर्कल इंस्पेक्टर दीसा केपी गढ़वी, सहायक हेड कांस्टेबल संजयदान, विक्रमदान और भरतभाई, सहायक पुलिस कांस्टेबल भावेश कुमार और पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार बालाजी सहित कुल आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कुम्पत गांव के 82 आरोपियों पर हत्या के प्रयास के लिए आईपीसी 307, आपराधिक साजिश के तहत 120बी, ड्यूटी पर मौजूद लोक सेवक से मारपीट करने के आरोप में 332 व 333 के तहत दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :गुजरातOBCक्राइमभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBhupendrabhai Patel
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप