लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 700 प्राथमिक स्कूलों में एक केवल शिक्षक, सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: March 15, 2022 10:08 IST

कच्छ में जहां एक शिक्षक वाले 100 स्कूल हैं। महिसागर के आदिवासी जिले ऐसे 74 स्कूलों के साथ और तापी 59 ऐसे स्कूलों के साथ राज्य के 33 जिलों में से हैं जहां केवल एक शिक्षक है और यह संख्या सबसे अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देकच्छ में केवल एक शिक्षक वाले 100 स्कूल हैं।महिसागर में 74 स्कूल और तापी में 59 स्कूल केवल एक शिक्षक हैं।सूरत में 43, अहमदाबाद में चार, वडोदरा में 38 और राजकोट के 16 स्कूलों में एक-एक शिक्षक हैं।

गांधीनगर:गुजरात में सरकार द्वारा संचालित कुल 700 प्राथमिक स्कूल में केवल एक शिक्षक है जो कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाता है। सोमवार को विधानसभा में सरकार ने यह जानकारी दी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कच्छ में केवल एक शिक्षक वाले 100 स्कूल हैं। महिसागर के आदिवासी जिले ऐसे 74 स्कूलों के साथ और तापी 59 ऐसे स्कूलों के साथ राज्य के 33 जिलों में से हैं जहां केवल एक शिक्षक है और यह संख्या सबसे अधिक है।

ऐसे स्कूल बड़े शहरी इलाकों वाले जिलों में भी मौजूद हैं। सूरत में 43, अहमदाबाद में चार, वडोदरा में 38 और राजकोट के 16 स्कूलों में एक-एक शिक्षक हैं। खेड़ा और भावनगर एकमात्र ऐसे जिले हैं जहां एक शिक्षक वाले ऐसे स्कूल नहीं हैं।

विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक होती है और एक कक्षा में भी कई वर्ग होते हैं। पार्टी ने पूछा कि एक अकेला शिक्षक इतनी सारी कक्षाओं और छात्रों का प्रबंधन कैसे करता है।

जवाब में राज्य सरकार ने कहा कि सेवानिवृत्ति, मृत्यु और शिक्षकों के स्थानांतरण के कारण यह स्थिति हुई है। सरकार ने कहा कि जल्द से जल्द आवश्यक संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

टॅग्स :गुजरातप्राथमिक शिक्षाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"