लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 2021 के पहले दिन जान गंवाने वाले व्यक्ति के अंग दान किये गए

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:28 IST

Open in App

सूरत, तीन जनवरी नववर्ष के पहले दिन जान गंवाने वाले सूरत के एक कारोबारी के अंगों को उनके परिजन की अनुमति के बाद दान कर दिया गया, जिससे कई लोगों को जीने का सहारा मिल गया। इस प्रक्रिया में शामिल एनजीओ ने रविवार को यह जानकारी दी।

'डोनेट लाइफ' एनजीओ के एक पदाधिकारी ने कहा कि 30 दिसंबर को मोटरसाइकिल से गिरने के बाद विष्णुभाई पटेल (57) को ब्रेन हेमरेज हुआ था और एक जनवरी को महावीर ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डैड घोषित कर दिया, जिसके बाद उनके परिवार की अनुमति से उनके हृदय, गुर्दे, फेफड़े, जिगर और कॉर्निया को दान कर दिया गया।

पदाधिकारी ने कहा, ''उनके हृदय और फेफड़ों को चेन्नई में दो मरीजों में प्रतिरोपित कर दिया गया। लगभग 1,618 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंगों को सूरत से चेन्नई ले जाया गया। उनके जिगर को अहमदाबाद के खेड़ा में गुर्दा रोग एवं अनुसंधान केन्द्र (आईकेडीआरसी) में एक व्यक्ति में प्रतिरोपित कर दिया गया। उनके कॉर्निया को लोक दृष्टि चक्षु बैंक को दान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो