लाइव न्यूज़ :

असम: दोबारा गिरफ्तार हुए गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2022 18:24 IST

जिग्नेश मेवानी को मंगलवार को 'पुलिस अधिकारियों पर हमला' करने के मामले में असम के बारपेटा जिले की एक स्थानीय अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक जिग्नेश मेवानी को अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा'पुलिस अधिकारियों पर हमला' करने के मामले में उन्हें किया गया था गिरफ्तार

गुवाहाटी: दोबारा गिरफ्तार हुए गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को मंगलवार को 'पुलिस अधिकारियों पर हमला' करने के मामले में असम के बारपेटा जिले की एक स्थानीय अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।

कोकराझार की अदालत ने ट्वीट मामले में उन्हें सोमवार को दी थी जमानत

इससे पहले पीएम मोदी के लिए किए आपत्तिजनकर ट्वीट को लेकर असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और सोमवार को ही उन्हें कोकराझार की एक स्थानीय अदालत ने मामले में जमानत दी थी।

मंगलवार को असम पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार

गुजरात के विधायक को मंगलवार को ही बारपेटा जिले में एक लोक सेवक के साथ मारपीट और एक महिला का अपमान करने सहित विभिन्न आरोपों के तहत दायर एक नए मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

असम पुलिस के मुताबिक मेवानी पर आरोप है कि उन्होंने लोक सेवक के साथ दुर्व्यवहार किया, अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें (महिला पुलिस अधिकारी) अनुचित तरीके से छुआ। मामले की अभी जांच चल रही है।

विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया

जिग्नेश मेवानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और गाने), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि जिग्नेश मेवानी गुजरात के निर्दलीय विधायक हैं। लेकिन पिछले साल ही उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया था। कांग्रेस ने उनकी गिरफ्तारी पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवाद के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड चुस्कीसुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक समय रैना के शो के प्रसारण पर रोक, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा नहीं आएंगे नजर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम