लाइव न्यूज़ :

गुजरात स्थानीय उपचुनाव: BJP ने जमाया 46 में से 24 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

By भाषा | Updated: October 9, 2018 21:53 IST

विभिन्न नगरपालिकाओं और जिला तथा तालुका पंचायत की सीटों के लिए उपचुनाव सात अक्टूबर को हुए थे। मौजूदा प्रतिनिधियों के निधन या इस्तीफा के कारण ये सीटें खाली हो गई थीं।

Open in App

गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विभिन्न नगरपालिकाओं और पंचायतों की 46 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 24 सीटें जीतीं हैं जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। इन चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

विभिन्न नगरपालिकाओं और जिला तथा तालुका पंचायत की सीटों के लिए उपचुनाव सात अक्टूबर को हुए थे। मौजूदा प्रतिनिधियों के निधन या इस्तीफा के कारण ये सीटें खाली हो गई थीं।

ये उपचुनाव आठ नगरपालिकाओं की 11 सीटों, मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दो सीटों और 33 तालुका पंचायतओं की 33 सीटों के लिए हुए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नगरपालिकाओं की 11 में से पांच सीटें भाजपा ने और तीन सीटों कांग्रेस ने जीतीं जबकि अन्य तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की फतह हुई।

मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दोनों सीटें कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी झोली में डालीं। भाजपा ने 33 तुलाका पंचायत सीटों में से 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत का परचम लहराया।

टॅग्स :गुजरात चुनाव परिणामगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"