लाइव न्यूज़ :

गुजरात के राजकोट और जामनगर में भारी बारिश, 200 से अधिक लोगों को बचाया, तीन लोगों की मौत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2021 14:32 IST

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में राजकोट और जामनगर में नदियां उफान पर आ गईं और निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया।जामनगर और राजकोट में लोगों को निकालने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को की मदद ली गई।18 राज्य राजमार्गों को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया।

गांधीनगरः गुजरात के राजकोट और जामनगर में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। बाढ़ के पानी में फंसे 200 से अधिक लोगों को बचाया गया और दोनों जिलों में 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारी बारिश के चलते हुई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

जामनगर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग और सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट, जामनगर और जूनागढ़ जिलों से गुजरने वाले 18 राज्य राजमार्गों को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई गांवों का संपर्क टूट गया है, क्योंकि उन्हें जोड़ने वाली कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

राजकोट के कलावाड़ और जामनगर जिले के जाम जोधपुर में कार बह जाने की अलग-अलग घटनाओं में क्रमश: एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कई टीम को राजकोट, जूनागढ़ और जामनगर भेजा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि फोफल नदी पर एक पुल गिर गया, जिससे राजकोट जिले में जाम कंडोरना और गोंडल को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई। जूनागढ़ जिले में भारी बारिश हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जिले का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

भारतीय वायु सेना (IAF), नौसेना और तटरक्षक बल को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को बुलाया गया है। राज्य में सबसे अधिक 516 मिमी बारिश हुई। सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका में 468 मिमी, जबकि जामनगर के कलावाड़ में 406 मिमी, राजकोट तालुका में -325 मिमी और राजकोट में धोराजी में 250 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि जामनगर और कलावाड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बाढ़ के कारण अवरुद्ध हो गया जबकि जामनगर, अमरेली और पोरबंदर छह राज्य राजमार्ग और विभिन्न जिलों में 58 गांव की सड़कें इसी तरह प्रभावित हुईं। 

टॅग्स :गुजरातबाढ़मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे