गुजरात: भाजपा विधायक आशा पटेल का अंतिम संस्कार

By भाषा | Published: December 13, 2021 05:38 PM2021-12-13T17:38:31+5:302021-12-13T17:38:31+5:30

Gujarat: Funeral of BJP MLA Asha Patel | गुजरात: भाजपा विधायक आशा पटेल का अंतिम संस्कार

गुजरात: भाजपा विधायक आशा पटेल का अंतिम संस्कार

मेहसाणा, 13 दिसंबर गुजरात की भाजपा विधायक आशा पटेल का सोमवार को मेहसाणा जिले के सिद्धपुर स्थित एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। डेंगू से पीड़ित होने के चलते पैदा हुई जटिलताओं के कारण एक दिन पहले अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

पटेल (44) के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी , विधायक आनंदजी ठाकोर तथा भाजपा के अन्य नेता शरीक हुए।

मेहसाणा जिले के उंझा से विधायक पटेल का शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती होने के बाद निधन हो गया था। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में रविवार को उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उंझा लाया गया और लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

आशा पटेल ने साल 2017 में पहली बार उंझा से विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर, पांच बार विधायक रहे गुजरात भाजपा के कद्दावर नेता नारायण पटेल को हराया था। 2019 में वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Funeral of BJP MLA Asha Patel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे