लाइव न्यूज़ :

गुजरात : महाराष्ट्र से लौटे एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:52 IST

Open in App

सूरत, 14 नवंबर गुजरात के सूरत शहर में तीन साल के जुड़वां बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 67 वर्षीय व्यक्ति, उसके बेटे और बहू सहित परिवार के तीन वयस्क सदस्यों का कोविड ​​​​-19 रोधी टीकाकरण पूरा हो चुका है।

सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी पी एच उमरीगर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति सबसे पहले महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर गए थे। इसके बाद वह वापस सूरत लौटे, जिसके बाद जुड़वां बच्चों समेत परिवार के सभी पांच सदस्य एक दिन के लिये महाबलेश्वर गए।

उन्होंने कहा, ''वापस लौटने के बाद, बुजुर्ग में वायरल संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिये और 12 नवंबर को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।''

अधिकारी ने कहा कि इस दौरान परिवार के चार अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए। उन सभी में हल्के लक्षण हैं और वह घर में पृथकवास में रहकर ठीक हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?