लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भारत बायोटेक के नए संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना

By भाषा | Updated: August 29, 2021 13:11 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित भारत बायोटेक के नए संयंत्र से रविवार को कोवैक्सीन टीके की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना की। मंडाविया ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘देश को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण। आज अंकलेश्वर, गुजरात स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे देश में टीकों की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी एवं हर भारतीय तक टीका पहुंचाने में मदद मिलेगी।’’ सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोविड​​-19 रोधी कोवैक्सीन टीके का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने मई में घोषणा की थी कि उसने अंकलेश्वर स्थित अपनी सहायक कंपनी के संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बनाई है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा था कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली चिरोन बेहरिंग इकाई के विनिर्माण संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक बनाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार सुबह तक कोविड-19 टीके की 63.09 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर