लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अदालत ने वड़ोदरा पैलेस के पास रेलवे के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की पीआईएल खारिज की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 जून गुजरात उच्च न्यायालय ने वड़ोदरा में 106 साल पुराने प्रताप विलास पैलेस के परिसर के अंदर चार मंजिला इमारत पर निर्माण कार्य करने से रेलवे को रोकने के लिए निर्देश जारी करने को लेकर दायर जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

यह पैलेस वड़ोदरा में एक धरोहर इमारत है। बड़ौदा के महाराजा यहीं रहते थे और नया निर्माण रेलवे के वहां स्थित दो शीर्ष संस्थानों के लिए अकादमिक खंड के रूप में सेवा देगा।

मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति आशुतोष जे शास्त्री की खंडपीठ ने वड़ोदरा के हैरिटेज ट्रस्ट द्वारा दायर पीआईएल खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि भारतीय रेल, जिसकी यह संपत्ति है, ने भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) और नेशनल रेलवे ऐंड ट्रांस्टपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (एनटीआरआई) के लिए चार मंजिला अकादमिक खंड के निर्माण के दौरान धरोहर को नुकसान पहुंचाए बगैर इसका संरक्षण करने का आश्वासन दिया है।

अदालत ने 16 दिसंबर 2020 के अपने उस अंतरिम आदेश को भी वापस ले लिया, जिसके तहत रेलवे को उक्त स्थान पर प्रस्तावित भवन के निर्माण के लिए आगे कोई कदम उठाने से रोक दिया गया था।

अदालत ने कहा कि रेलवे को इमारत का निर्माण करने से रोकने से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रस्तावित इमारत एक अकादमिक खंड है और कोई पर्यटन या वाणिज्यिक प्रतिष्ठान नहीं है तथा जगह की कमी के चलते इसकी योजना बनाई गई।

अदालत ने कहा कि प्रताप विलास पैलेस में किसी तरह का बदलाव करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। परियोजना वाणिज्यिक फायदे के लिए किसी निजी पक्ष को लाभ नहीं पहुंचाएगी।

पीठ ने कहा कि रेलवे अपनी ही जमीन पर एक नया अकादमिक खंड बना रहा है। अदालत ने कहा, ‘‘मौजूदा मामले में प्रताप विलास पैलेस लोगों की पहुंच वाला कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है...। ’’

गौरतलब है कि इस पैलेस का निर्माण महाराजा सयाजीराव तृतीय गायकवाड़ ने कराया था, जिन्होंने बड़ौदा राज्य में 1875 से 1939 तक शासन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम