लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर की विधायकी अब संकट में, कांग्रेस की अर्जी पर गुजरात हाईकोर्ट ने ये उठाया कदम

By महेश खरे | Updated: June 25, 2019 07:35 IST

गुजरात काग्रेस नेतृत्व ने अचानक अल्पेश ठाकोर विधायक पद से हटाने की मुहिम तेज करते हुए हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से इस्तीफा दे चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर की विधायकी रद्द करवाने की मांग करते हुए कांग्रेस ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है.हाईकोर्ट ने सुनवाई का दिन 27 जून तय करते हुए अल्पेश ठाकोर और विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को नोटिस जारी किया है. अल्पेश ने उनकी और ठाकोर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अप्रेल 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया था.

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर की विधायकी रद्द करवाने की मांग करते हुए कांग्रेस ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है. हाईकोर्ट ने सुनवाई का दिन 27 जून तय करते हुए अल्पेश ठाकोर और विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को नोटिस जारी किया है.गुजरात काग्रेस नेतृत्व ने अचानक अल्पेश ठाकोर विधायक पद से हटाने की मुहिम तेज करते हुए हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी है. बता दें कि अल्पेश ने उनकी और ठाकोर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अप्रेल 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन विधायकी छोड़ने से इनकार कर दिया था. तभी से पार्टी नेता उनकी विधायकी रद्द करने की मांग कर रहे हैं लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया है.अल्पेश के इस्तीफे के दो सप्ताह बाद कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल और बल्देव ठाकोर ने राज्य विधानसभा के सचिव डी.एम. पटेल को एक ज्ञापन देकर मांग की थी कि अल्पेश ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद भी वे विधायक पद पर बने हुए हैं.इस अनुशासनहीनता के लिए अल्पेश ठाकोर को विधायकी से हटा दिया जाना चाहिए. भाजपा में जाने की तैयारी अल्पेश ठाकोर अपने साथियों के साथ दलबदल कर भाजपा प्रवेश की तैयारी में हैं. आगामी 3-4 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे.गृहमंत्री की सभा में वे भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. इसी अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट कम से कम दस विधायक भी दलबदल कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

टॅग्स :कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos