लाइव न्यूज़ :

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के वरिष्ठ अधिकारी राकेश अस्थाना ने बुधवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य दिल्ली के जय सिंह मार्ग पर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर अस्थाना को पुलिस बल ने रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

अस्थाना ने पत्रकारों से कहा, “ मैंने आज दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। मैं पुलिस की बुनियादी अवधारणाओं में विश्वास करता हूं जो कानून और व्यवस्था को बनाए रखना व अपराध की रोकथाम है। यही वह बुनियादी काम है, जो हमें करने चाहिए। अगर इन चीजों को सही तरीके से किया जाए तो समाज में शांति बनी रहती है। कुछ विशेष समस्याएं हैं, जिनके लिए अलग से एसओपी (मानक संचालन प्रक्रियाएं) है। हम उसके अनुसार काम करेंगे।”

अस्थाना ने अतीत के प्रदर्शनों के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना भी की और कहा कि वह समाज में बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा, “ दिल्ली पुलिस का अतीत शानदार रहा है। बल ने अतीत में बहुत अच्छे काम किए गए हैं। कई जटिल मामले सुलझाए हैं। दिल्ली पुलिस ने कई जटिल स्थितियों को संभाला है। मैं टीम वर्क में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि इस टीम वर्क से हम समाज में बेहतरी और शांति बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।”

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अस्थाना ने पदभार संभालने के बाद पुलिस मुख्यालय में शीर्ष पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनसे जुड़े।

बयान के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली पुलिस की देश के प्रमुख पुलिस बल के तौर पर सराहना की, जिसकी सेवा देने और चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभालने में शानदार प्रतिष्ठा है। बयान में कहा गया है कि अस्थाना ने बुनियादी पुलिस व्यवस्था को रेखांकित किया जिसमें अपराध की रोकथाम और उसका पता लगाना और कानून व व्यवस्था बनाए रखना शामिल है।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने कानून व व्यवस्था की स्थितियों से निपटने में दिल्ली पुलिस के ट्रैक रिकॉर्ड की प्रशंसा की और साइबर अपराध, आतंकवाद, नशीले पदार्थों, बंदूक तस्करी आदि का भंडाफोड़ करने वाले अच्छे कामों को जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने युवा, वरिष्ठ नागरिक सेवाओं आदि जैसी सामुदायिक पुलिस पहल पर भी जोर दिया।

अस्थाना ने कहा कि अपराध का पता लगाने और सख्त निवारक उपाय न केवल अपराध के बोझ को कम करते हैं, बल्कि शहर में सुरक्षा की भावना भी सुनिश्चित करते हैं, विशेष रूप से महिलाओं और कमजोर समूहों के बीच, जिसके लिए पुलिस को अधिक से अधिक प्रयास करते रहना चाहिए।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा था कि अस्थाना तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।

अस्थाना की नियुक्ति 31 जुलाई को उनकी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले हुई है। उनका कार्यकाल एक साल का होगा।

इस तरह के बहुत कम उदाहरण हैं, जब अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर से बाहर के किसी आईपीएस अधिकारी को दिल्ली पुलिस के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया हो।

उन्नीस सौ चौरासी बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक रह चुके हैं। सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान उनका जांच एजेंसी के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ विवाद हो गया था जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। दिलचस्प है कि वर्मा सीबीआई निदेशक बनने से पहले दिल्ली पुलिस के आयुक्त थे।

जून के अंत में पुलिस आयुक्त पद से एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम