लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दर्दनाक हादसा, पोरबंदर स्थित सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन चिमनी में गिरे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 21:36 IST

पोरबंदर के रानावव इलाके में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में आज शाम निर्माणाधीन चिमनी में कुछ मजदूर गिर गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऊंची चिमनी में निर्माण के दौरान कम से कम चार मजदूरों के गिरने खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय आलाअधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

Open in App

गुजरात के पोरबंदर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. पोरबंदर के रानावव इलाके में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में आज शाम निर्माणाधीन चिमनी में कुछ मजदूर गिर गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऊंची चिमनी में निर्माण के दौरान कम से कम चार मजदूरों के गिरने खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय आलाअधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

दमकल की टीम ने यहां पहुंचते ही घटना का जायजा लिया और फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. चिमनी में गिरे मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है. यहां मौके पर उच्च अधिकारियों के अलावा एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है. ताकि घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया जा सके. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर इस चिमनी का निर्माण कर रहे थे लेकिन अचानक एक बड़ा हादसा हो गया और चीमनी के ऊपर काम करने वाले मजदूर चिमनी के अंदर जा गिरे. 

लेबर्स के चिमनी में गिरते चारों ओर चीख पुकार मच गई और बाकी के मजदूर घटना स्थल पर पहुंच गए. इस दौरान फैक्ट्री के अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया. जिसके बाद आनन-फानन में मजदूरों को निकालने का काम दमकल की टीम कर रही है. स्थानी प्रशासन के कई अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं. 

टॅग्स :गुजरातश्रम कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?