लाइव न्यूज़ :

Gujarat Assembly Election 2022: पंजाब में आप परचम लहराने के बाद गुजरात पहुंचे सांसद चड्ढा, सह-प्रभारी नियुक्त, पाठक के साथ करेंगे काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2022 18:25 IST

Gujarat Assembly Election 2022: पंजाब में इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को सह प्रभारी बनाया गया था। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ ने राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया था।आम आदमी पार्टी ने पिछले 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा के मुकाबले खुद को मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश किया है।गुजरात बदलाव चाहता है, गुजरात अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य चाहता है।

अहमदाबादः आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का राज्य सह-प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ ने राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया था।

पंजाब में इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव से पहले चड्ढा को पार्टी की ओर से राज्य मामलों का सह प्रभारी बनाया गया था। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पिछले 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा के मुकाबले खुद को मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश किया है।

‘आप’ की गुजरात इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सदस्य और युवा नेता राघव चड्ढा को ‘आप’ का गुजरात मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं।’’ अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा, ‘‘मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। गुजरात बदलाव चाहता है, गुजरात अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य चाहता है। गुजरात चाहता है केजरीवाल।’’ 

टॅग्स :गुजरातगुजरात विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyराघव चड्ढाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"