लाइव न्यूज़ :

संक्रमण को रोकने के लिये कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो: गहलोत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 00:37 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये बृहस्पतिवार रात को अधिकारियों को छोटे निषिद्ध जोन (माइक्रो कंटेनमेन्ट) के निर्धारण और मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिये।

कोरोना संक्रमण की स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गहलोत ने निर्देश दिए कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, चित्तौडगढ़, अलवर और भीलवाड़ा जिले, जहां कि मामले तेजी से बढ़े हैं, वहां संक्रमण रोकने के लिए जिला कलेक्टर छोटे निषिद्ध जोन बनाएं। साथ ही संपर्कों का पता लगाने और जांच में तेजी लाने के लिए विशेष योजना तैयार कर अमल में लाएं।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में धारा 144 के तहत पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने की कड़ाई से पालना हो।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने कोरोना संक्रमण की स्थिति, उपचाराधीन मामलों की संख्या तथा संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में चिकित्सा राज्यमंत्री डा. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, प्रमुख गृह सचिव अभय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम