लाइव न्यूज़ :

GST परिषद को जीएसटी नेटवर्क से जुड़ी खामियों के जुलाई अंत तक दूर होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 15, 2020 06:11 IST

वित्त मंत्रालय ने पिछले दिनों जीएसटी नेटवर्क में करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों को लेकर इन्फोसिस से नाराजगी जाहिर कि थी। मंत्रालय ने इन्फोसिस से इन खामियों को दूर करने के लिये कार्ययोजना के साथ प्रस्तुतीकरण देने को भी कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमाल एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद को उम्मीद है कि जीएसटी नेटवर्क में रिटर्न दाखिल करने में आ रही खामियों को 31 जुलाई 2020 तक दूर कर लिया जायेगा और नेटवर्क बिना किसी अड़चन के बेहतर ढंग से काम करने लगेगा। वित्त मंत्रालय ने पिछले दिनों जीएसटी नेटवर्क में करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों को लेकर इन्फोसिस से नाराजगी जाहिर कि थी। मंत्रालय ने इन्फोसिस से इन खामियों को दूर करने के लिये कार्ययोजना के साथ प्रस्तुतीकरण देने को भी कहा था।

माल एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद को उम्मीद है कि जीएसटी नेटवर्क में रिटर्न दाखिल करने में आ रही खामियों को 31 जुलाई 2020 तक दूर कर लिया जायेगा और नेटवर्क बिना किसी अड़चन के बेहतर ढंग से काम करने लगेगा।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने पिछले दिनों जीएसटी नेटवर्क में करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों को लेकर इन्फोसिस से नाराजगी जाहिर कि थी। मंत्रालय ने इन्फोसिस से इन खामियों को दूर करने के लिये कार्ययोजना के साथ प्रस्तुतीकरण देने को भी कहा था।

इन्फोसिस ने ही जीएसटी नेटवर्क प्रणाली के लिये साफ्टवेयर तैयार किया है। जीएसटी परिषद की शनिवार को यहां हुई 39वीं बैठक में इन्फोसिस की ओर से नंदन नीलेकणि ने जीएसटी नेटवर्क से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

उन्होंने जीएसटी नेटवर्क प्रणाली में सामने आ रहे मुद्दों के बारे में बताया और फिर उनके समाधान की योजना पर प्रकाश डाला। वित्त मंत्रालय की यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नीलेकणि ने परिषद को बताया कि जीएसटी नेटवर्क प्रणाली की क्षमता को मौजूदा डेढ लाख करदाताओं से बढ़ाकर तीन लाख करदाता करने के लिये हार्डवेयर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड- 19 की वजह से खरीद प्रक्रिया पर मामूली प्रभाव पड़ा है। जीएसटी नेटवर्क में रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने और नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के मामले में इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि खुद समूची परियोजना पर नजर रखेंगे।

नीलेकणि ने इसको लेकर भी सहमति जताई है कि वह जीएसटी की सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित मंत्री समूह की बैठक में अगले छह माह तक उपस्थिति होंगे और जब तक नई पहलों को अमल में नहीं ला दिया जाता है वह खुद अपने स्तर पर परियोजना की निगरानी करेंगे। जीएसटी परिषद ने विचार विमर्श के बाद कहा कि नंदन नीलेकणि जीएसटी परिषद की होने वाली अगली तीन बैठकों में उपस्थित होंगे और जीएसटी नेटवर्क की बेहतरी के बारे में लिये गये फैसलों पर क्रियान्वयन के बारे में परिषद को जानकारी देंगे। इसके साथ ही वह प्रौद्योगिकी संबंधी मुद्दों पर उपयुक्त निर्णय लेने में परिषद की मदद भी करेंगे।

परिषद ने जीएसटी नेटवर्क के मामले में विभिन्न पहलों पर आगे बढ़ने के लिये इन्फोसिस को अतिरिक्त कार्यबल तैनात करने को भी मंजूरी दे दी। परिषद ने कहा कि अतिरिक्त हार्डवेयर की खरीदारी और कार्यबल नियुक्ति को जल्द से जल्द मंजूरी दे दी जायेगी। नीलेकणि ने इस अवसर पर कहा कि नई रिटर्न प्रणाली को सहज बनाने के काम को धीरे धीरे आगे बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि अनुपालन से जुड़े मामलों को पहले हल किया जाना चाहिये ताकि फार्म जीएसटीआर एक और फार्म जीएसटीआर 3बी के आपस में नहीं जुडने की वजह से कर चोरी और प्रणाली की गेमिंग की समस्या को तुरंत दूर किया जा सके।

टॅग्स :जीएसटीमोदी सरकारइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब