लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः घोड़ी पर बैठने के कारण दूल्हे की पीटा, 11 लोग हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2019 16:14 IST

मध्य प्रदेश: एक दिसम्बर की रात लगभग 10.30 बजे ग्राम भदवासा में धर्मेन्द्र लुहार (28) की शादी थी और वह घोड़ी पर बैठकर अपने परिजनों के साथ गांव से बारात रवाना होने से पूर्व इलाके में की जाने वाली रश्म ‘बिनोरी’ (गांव में गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाने के लिए धूमना) निकाल रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के दूल्हे के घोड़ी पर बैठने के कारण राजपूत समाज के कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी।इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के दूल्हे के घोड़ी पर बैठने के कारण राजपूत समाज के कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना आगर मालवा जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दूर बड़ौद थानांतर्गत ग्राम भदवासा में हुई। 

बड़ौद पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार उइके ने बताया कि एक दिसम्बर की रात लगभग 10.30 बजे ग्राम भदवासा में धर्मेन्द्र लुहार (28) की शादी थी और वह घोड़ी पर बैठकर अपने परिजनों के साथ गांव से बारात रवाना होने से पूर्व इलाके में की जाने वाली रश्म ‘बिनोरी’ (गांव में गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाने के लिए धूमना) निकाल रहा था। 

उन्होंने कहा कि उसी समय ग्राम के राजपूत समाज के कुछ लोगों ने उसके घोड़ी पर बैठने को लेकर यह कह कर आपत्ति ली कि गांव में राजपूत समाज के लोगों के अलावा कोई भी व्यक्ति घोड़ी में नहीं बैठ सकता है। 

उइके ने बताया कि इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और राजपूत समाज के लोगों ने दूल्हे को घोड़ी से उतार कर उसके साथ धक्का-मुक्की एवं मारपीट करने के साथ-साथ पथराव किया, जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित दूल्हे धर्मेन्द्र लुहार की शिकायत पर 11 आरोपियों के विरुद्ध भादंसं की धारा 341, 342, 323, 294, 506, 427, 147 एवं 149 के तहत मामला दर्ज किया। 

उन्होंने कहा कि चार आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सात आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से पुलिस इस गांव में निगरानी रखे हुए है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया