पंजाब के तरनतारन पुलिस थाने में ग्रेनेड हमला, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, भाजपा ने आप पर साधा निशाना
By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2022 11:54 IST2022-12-10T11:34:16+5:302022-12-10T11:54:54+5:30
हमले को लेकर भाजपा प्रवक्त ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत चिंताजनक और परेशान करने वाला घटनाक्रम! पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद से कानून और व्यवस्था की स्थिति लगातार गिरती जा रही है!

पंजाब के तरनतारन पुलिस थाने में ग्रेनेड हमला, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, भाजपा ने आप पर साधा निशाना
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र में शनिवार सुबह एक कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल से एकत्र किए गए प्रथम दृष्टया साक्ष्य रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले की ओर इशारा करते हैं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरनतारन पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियार से हमला किया गया!
Tarn Taran | Punjab DGP Gaurav Yadav arrives at Sarhali Police Station whose Saanjh Kendra was hit by a low-intensity blast. The forensic team is also here. pic.twitter.com/JBwOoxfaED
— ANI (@ANI) December 10, 2022
शेरगिल ने कहा, "7 महीने में पुलिस स्टेशन (8 मई को मोहाली) पर यह दूसरा आरपीजी हमला है। बहुत चिंताजनक और परेशान करने वाला घटनाक्रम! पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद से कानून और व्यवस्था की स्थिति लगातार गिरती जा रही है!"