लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय बेटे ने पीट-पीट कर पिता को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान

By भाषा | Updated: February 4, 2019 20:28 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंस्तौली गांव में रहने वाले विजय कुमार (45) का 15 वर्षीय बेटा विपुल (काल्पनिक नाम) दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।

Open in App

पिता द्वारा पिटाई करने से गुस्साए दसवीं के छात्र ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को पिता के सिर पर दूध की टंकी के ढक्कन से वार कर उसकी हत्या कर दी। थाना दनकौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता के हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंस्तौली गांव में रहने वाले विजय कुमार (45) का 15 वर्षीय बेटा विपुल (काल्पनिक नाम) दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता ने किसी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी थी। इस बात से गुस्साए विपुल ने रात को अपने पिता के ऊपर दूध की टंकी के ढक्कन से ताबड़तोड़ वार कर दिया। उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। 

उन्होंने बताया की गंभीर हालत में विजय को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त दूध की टंकी का ढक्कन भी बरामद हुआ है।

टॅग्स :हत्याकांडग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट