लाइव न्यूज़ :

Greater Bengaluru Municipal Corporation BBMP: सरकारी रेस्टोरेंट और होटल में आम जनता करेंगे शौचालय इस्तेमाल!, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका का प्रस्ताव, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2024 13:27 IST

Greater Bengaluru Municipal Corporation BBMP: विशेष कमीश्नर (स्वास्थ्य) और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को जरूरी कदम उठाने एवं इस संबंध में आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शौचालय की सुविधा प्रदान करने के लिए उठाये जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी है। रेस्तरां और होटलों में स्थित शौचालयों का उपयोग करने की अनुमति देने का भी प्रस्ताव दिया है। जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद स्थिति रिपोर्ट दाखिल की।

Greater Bengaluru Municipal Corporation BBMP: बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने सरकारी रेस्टोरेंट और होटलों में आम जनता को शौचालयों के इस्तेमाल की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। इस संबंध में विशेष कमीश्नर (स्वास्थ्य) और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को जरूरी कदम उठाने एवं इस संबंध में आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है। बीबीएमपी महिलाओं के लिए विशेष रूप से 100 शौचालयों (शी) के निर्माण के लिए निविदाएं भी आमंत्रित करेगा।

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने उच्च न्यायालय में दाखिल एक स्थिति रिपोर्ट में शहर में लोगों को शौचालय की सुविधा प्रदान करने के लिए उठाये जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी है। इन उपायों में 172 ‘इंदिरा कैंटीन’ में शौचालय का उपयोग सार्वजनिक उद्देश्य से करने की अनुमति प्रदान करना शामिल है जिन्हें केवल यहां के कर्मचारियों के लिए बनाया गया था।

महानगर पालिका ने आम जनता को रेस्तरां और होटलों में स्थित शौचालयों का उपयोग करने की अनुमति देने का भी प्रस्ताव दिया है। विशेष आयुक्त (स्वास्थ्य) और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने और आवश्यक आदेश/परिपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है। बीबीएमपी के ठोस कचरा प्रबंधन के मुख्य अभियंता ने एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद स्थिति रिपोर्ट दाखिल की।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील