लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केसः प्रियंका का ट्वीट, आखिरकार भाजपा ने माना कि उसने एक ‘अपराधी को ताकत दी

By भाषा | Updated: August 1, 2019 16:02 IST

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की आभारी हूं कि उसने उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ का संज्ञान लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, भाजपा ने आखिरकार मान लिया कि उसने एक अपराधी को ताकत दी थी और खुद को सही करने एवं एक युवती के लिए न्याय की दिशा में बढ़ने के लिए कुछ कदम उठाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को सेंगर को पार्टी से निकाल दिया।रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गत रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी।

उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरकार सत्तारूढ़ पार्टी ने मान लिया कि उसने एक ‘अपराधी’ को ताकत दे रखी थी।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की आभारी हूं कि उसने उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ का संज्ञान लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, भाजपा ने आखिरकार मान लिया कि उसने एक अपराधी को ताकत दी थी और खुद को सही करने एवं एक युवती के लिए न्याय की दिशा में बढ़ने के लिए कुछ कदम उठाया।’’

गौरतलब है कि विभिन्न वर्गो के व्यापक आक्रोश और विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को सेंगर को पार्टी से निकाल दिया। रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गत रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी।

हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पीड़िता और उनका वकील गंभीर रूप से घायल हैं। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजन ने इस घटना को परिवार को खत्म करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरयोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्टप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब