लाइव न्यूज़ :

ग्रंथ साहिब अपमान मामला : सिद्धू ने अमरिंदर पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 16:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 अप्रैल कांग्रेस नेता व अमृतसर से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान से जुड़े मामलों की जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य के पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि यह मामले अमरिंदर सिंह के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता नहीं है।

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 2015 में फरीदकोट के कोटकपुरा में गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोलियां चलाए जाने के मामले में जांच रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद सिद्धू ने उक्त टिप्पणी की है।

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह मामले की जांच के लिए नए सिरे से एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन करे और उसमें आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को शामिल ना करे। गौरतलब है कि अदालत द्वारा जांच रिपोर्ट फिर से खारिज किए जाने के बाद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

महीने की शुरुआत में अमृतसर से विधायक ने मांग की थी कि मामले की एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे अमरिंदर सिंह पर शुक्रवार को प्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘क्या गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान का मामला गृह मंत्रालय के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाला नहीं है।?’’

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘जवाबदेही से बचना और महाधिवक्ता को बलि का बकरा बनाना, इससे दिखता है कि कार्यकारी प्रशासन के पास कोई नियंत्रण नहीं है। महाधिवक्ता पर किसका आदेश चलता है? जवाबदेही से बचने के इस खेल में कानूनी दल सिर्फ एक मोहरा है।’’

कांग्रेस के एक अन्य नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी हाल ही में ऐसे ही आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर