लाइव न्यूज़ :

4 मई से लॉकडाउन में छूट देने की योजना बना रही है सरकार, गृह मंत्रालय जल्द जारी करेगा नई गाइडलाइन

By सुमित राय | Updated: April 29, 2020 21:33 IST

केंद्र सरकार 4 मई से लॉकडाउन में कई जिलों को छूट देने की योजना बना रही है और इसको लेकर जल्द ही गृह मंत्रालय गाइडलाइन जारी करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार 4 मई से लॉकडाउन में छूट देने की योजना बना रही है।गृहमंत्रालय जल्द ही लॉकडाउन में छूट से संबंधित नई गाइडलाइन जारी करेगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है और सरकार 4 मई से लॉकडाउन में छूट देने की योजना बना रही है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वह कई जिलों में लॉकडाउन में छूट से संबंधित नई गाइडलाइन आनेवाले दिनों में जारी करेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर बताया, "कोरोना वायरस से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई से लागू होंगे, जिससे कई जिलों को काफी हद तक राहत मिलेगा। इस संबंध में गाइडलाइन आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।"

दूसरे ट्वीट में प्रवक्ता ने बताया, "गृह मंत्रालय ने आज लॉकडाउन स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। अब तक लॉकडाउन का फायदा हुआ है और सुधार हुआ है। 3 मई तक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा ताकि कोई भी इलाका इन लाभों से वंचित ना हो।"

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1813 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो गई है। इसके बाद भारत कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 31787 हो गई है। अब तक देश में 1008 लोगों की मौत हो चुकी है और 7797 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 22982 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से हो चुकी से 400 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9318 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। राज्य में 1388 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से आए हैं यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है। मुंबई में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 1,000 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :गृह मंत्रालयकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos