लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के 'डीपफेक' वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया, इसे बताया 'खतरनाक और हानिकारक'

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2023 14:45 IST

एक्स को संबोधित करते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री ने लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी जी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Open in App
ठळक मुद्देआईटी मंत्री ने कहा, सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैप्लेटफॉर्म को दिए निर्देश कहा, यह सुनिश्चित करें कि जब किसी उपयोगकर्ता या सरकार द्वारा रिपोर्ट की जाए, तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के 'डीपफेक' वीडियो पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गलत सूचनाओं के इन खतरनाक और हानिकारक रूपों से प्लेटफार्मों द्वारा निपटने की जरूरत है। एक्स को संबोधित करते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री ने लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी जी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों को बताते हुए, मंत्री ने कहा, "यह प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक कानूनी दायित्व है: सुनिश्चित करें कि किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए और यह सुनिश्चित करें कि जब किसी उपयोगकर्ता या सरकार द्वारा रिपोर्ट की जाए, तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए। यदि प्लेटफार्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफ़ॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है। डीपफेक गलत सूचना का नवीनतम और उससे भी अधिक खतरनाक और हानिकारक रूप है और प्लेटफ़ॉर्म द्वारा इससे निपटने की आवश्यकता है।''

केंद्रीय मंत्री का ट्वीट अभिषेक कुमार नाम के एक पत्रकार के जवाब में आया, जिन्होंने अभिनेत्री का वीडियो साझा किया था और "देश में डीपफेक घटनाओं से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता" का आह्वान किया था। कुमार ने मूल वीडियो भी साझा किया और कहा कि, वीडियो ज़ारा पटेल का है और 9 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। पटेल एक ब्रिटिश-भारतीय लड़की है जिसके इंस्टाग्राम पर 415 हजार फॉलोअर्स हैं।

डीपफेक क्या हैं?

'डीपफेक' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए वीडियो हैं जो वास्तविक लगते हैं, हालांकि, ऐसी घटनाओं या भाषण को दर्शाते हैं जो कभी हुआ ही नहीं। डीपफेक वीडियो में, व्यक्ति को किसी और जैसा दिखाने के लिए उसके शरीर या चेहरे को डिजिटल रूप से हेरफेर किया जाता है।

टॅग्स :रश्मिका मंदानाबॉलीवुड अभिनेत्रीCenterआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर