लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल अक्सर शराब पीता है और गोल्फ खेलता है: गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 16, 2020 07:06 IST

सत्यपाल मलिक अपने गृह क्षेत्र बागपत के एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर में किये गए कामों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में मुश्किल काम था। वहां 370 को रद्द करना आसान काम नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देसत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्यपाल का कोई काम नहीं होता, कश्मीर में जो राज्यपाल होता है वो दारू पीता है और गोल्फ खेलता है बाकी जगह के राज्यपाल आराम से रहते हैं।सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्यपाल आराम से रहते हैं और वो किसी के झगड़े में नहीं पड़ते।  

बागपत:गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अक्सर अपने बयानों की वजह से मीडिया में रहते हैं। रविवार, 15 मार्च को मलिक ने बागपत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कश्मीर में जो राज्यपाल होते हैं वो शराब पीते हैं और दूसरे जगहों के राज्यपाल आराम से रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सच पूछिए तो राज्यपाल का कोई काम नहीं होता है।  

दरअसल, सत्यपाल मलिक अपने गृह क्षेत्र बागपत के एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर में किये गए कामों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में मुश्किल काम था। वहां 370 को रद्द करना आसान काम नहीं था। लेकिन लोग सोचते हैं कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को कोई काम नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल का कोई काम नहीं होता, कश्मीर में जो राज्यपाल होता है वो दारू पीता है और गोल्फ खेलता है बाकी जगह के राज्यपाल आराम से रहते हैं वो किसी के झगड़े में नहीं पड़ते।

#WATCH Goa Governor Satya Pal Malik in Baghpat: Governor ka koi kaam nahi hota. Kashmir me jo Governor hota hai aksar wo daru peeta hai aur golf khelta hai. Baki jagah jo Governor hote hain wo aaram se rehte hain, kisi jhagde me padte nahi hain. pic.twitter.com/KTPNx49Eh3— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2020

कुछ दिनों पहले ही सत्यपाल मलिक कश्मीर को लेकर दिया था ये बयान- हाल ही गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि उनके दिल-दिमाग पर अभी भी कश्मीर छाया हुआ है। गोवा से पहले सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के 50वें संस्करण के समापन समारोह पर मलिक ने कहा था कि इस साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली है। उन्होंने कहा था कि "मैं तीन हफ्ते पहले गोवा आया हूं। मैं कश्मीर से आया हूं। मैं अभी भी कश्मीर हैंगओवर से गुजर रहा हूं।"

अनुच्छेद-370 समाप्ती के समय कश्मीर के राज्यपाल थे-

बता दें कि जब 5 अगस्त 2019 को नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को प्रभावहीन बनाने का फैसला किया तो उस वक्त सत्यपाल मलिक वहां के राज्यपाल थे। इस दौरान राज्य की प्रशासनिक मशीनरी और सुरक्षा का जिम्मा उनकी के हाथ में था। उन्हीं के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लदाख में बांटा गया।

3 नवंबर 2019 को सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। गोवा के राज्यपाल पद की शपथ लेते हुए उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को बेहद समस्याग्रस्त माना जाता रहा है लेकिन उन्होंने यहां की परेशानियों का सामना सफलतापूर्वक किया और राज्य की सभी समस्याएं दूर कर दी।

 

टॅग्स :सत्यपाल मलिकउत्तर प्रदेशबागपतजम्मू कश्मीरगोवानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो