लाइव न्यूज़ :

माटी कला और कारीगरों को बढ़ावा देगी सरकार

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:46 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी पारंपरिक 'माटीकला' की परंपरागत कला और कारीगरों को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए उत्‍तर प्रदेश के बजट 2021-22 में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्‍यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत सामान्‍य महिला एवं आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को दस लाख रुपये तक ब्‍याज रहित कर्ज तथा सामान्‍य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्‍याज पर बैंकों के माध्‍यम से कर्ज उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था की गई है।

वित्त वर्ष 2021-2022 के बजट में वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में 25,000 रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा रियायती दर पर पावरलूम बुनकरों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में यमुना एक्‍सप्रेस-वे में जेवर हवाई अड्डे के समीप एक इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी की स्‍थापना, बुंदेलखंड में रक्षा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मैन्‍युफैक्‍चरिंग कलस्‍टर की स्‍थापना का लक्ष्‍य रखा गया है। लखनऊ में हवाई अड्डे के सामने नादरगंज में 40 एकड़ क्षेत्रफल में पीपीपी मॉडल पर अत्‍याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी कॉम्‍प्‍लेक्‍स का निर्माण प्रस्‍तावित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई