लाइव न्यूज़ :

सरकार सैनिकों के लिए सर्वश्रेष्ठ अस्त्र, रक्षात्मक कवच प्रणाली सुनिश्चित करेगी : नाईक

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि ‘‘सैनिकों को सर्वश्रेष्ठ अस्त्र और रक्षात्मक कवच प्रणाली’’ उपलब्ध हो।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नाईक ने यहां एक कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को 100,000वीं बुलेट प्रूफ जैकेट प्रदान की।

बयान के अनुसार नाईक ने कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों की अभियानगत सुरक्षा पर काफी अधिक जोर दिया है और इसने शत्रु से लड़ाई के दौरान उनके ‘‘बहुमूल्य जीवन’’ को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता का ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार सुनिश्चित करेगी कि हमारे सैनिकों को सर्वश्रेष्ठ अस्त्र और रक्षात्मक कवच प्रणाली उपलब्ध हो तथा इस तरह की आवश्यकताएं हमेशा शीर्ष प्राथमिकता में रहेंगी।’’

मंत्री ने निर्धारित समय से चार महीने पूर्व ही पहली एक लाख बुलेट प्रूफ जैकेटों की आपूर्ति के लिए कंपनी एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड की सराहना की।

उन्होंने उल्लेख किया कि ये बुलेट प्रूफ जैकेट ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश में निर्मित उत्पाद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस