लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों पर सरकार खुले दिमाग से चर्चा और जरूरत पड़ने पर संशोधन के लिये तैयार : राजनाथ

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:09 IST

Open in App

भोपाल, 11 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान नेताओं के साथ नए कृषि कानूनों पर खुले दिमाग से चर्चा करने और यहां तक की जरूरत पड़ने पर उसमें संशोधन करने के लिये भी तैयार है।

सिंह ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल लाए गये नए कृषि कानूनों का उद्देश्य किसानों की आय को दो गुना करना है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘कृषि कानूनों पर हम खुलकर बात करने और जरूरत पड़ी तो उसमें संशोधनों के लिये भी तैयार हैं। हमारी सरकार के निर्णयों के चलते आम किसान में एक नया आत्मविश्वास पैदा हो रहा है। कोरोना संकट के दौरान इस आत्मविश्वास के चलते ही देश के किसानों ने रिकार्ड उत्पादन किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2017 में ही वर्ष 2022 तक किसान की आय को दोगुनी करने का संकल्प लिया था। इस दृष्टि से पिछले साल संसद में तीन कृषि कानून पारित किये गये। इन क़ानूनों का निर्माण देश के आम किसानों को अपनी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने और अपनी फसल को कहीं भी बेचने की आजादी देने के लिये किया गया।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि इन कृषि क़ानूनों को लेकर देश में निहित स्वार्थो के चलते भ्रम का वातावरण पैदा किया गया और कहा गया कि मंडी खत्म हो जायेगी, एमएसपी समाप्त हो जायेगी, किसानों की जमीन गिरवी रख दी जायेगी।

सिह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों देश की संसद में साफ-साफ कहा है, कृषि मंत्री तोमर ने भी कहा कि एमएसपी थी, है और रहेगी। मंडी व्यवस्था भी रहेगी तथा नये कानून के तहत सौदा उपज का होगा, जमीन का नहीं।’’

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद किसानों की एक समूह को गुमराह किया गया है।

सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने एमएसपी को बढ़ाकर उपज की लागत का डेढ़ गुना किया है।

सिंह ने कहा महात्मा गांधी मानते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है इसलिये देश के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?