लाइव न्यूज़ :

अवास्तविक दुनिया में न रहे सरकार, उग्रवाद हमारे लिए अब भी एक बड़ी चुनौती : फारूक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:24 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर में पंचायत नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने पर जोर देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उग्रवाद अभी तक एक बड़ी चुनौती के रूप में मौजूद है इसलिए सरकार को अवास्तविक दुनिया में नहीं रहना चाहिए और ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि सब कुछ ठीक-ठाक है। फारूक अब्दुल्ला ने पंचायती राज संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल से पंचायत नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाने का अनुरोध किया, जिनके जीवन पर लगातार खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में अभी तक उग्रवाद मौजूद है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "ये पंचायत सदस्य उग्रवादियों के निशाने पर हैं और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की आवश्यकता है। अवास्तविक दुनिया में मत रहिए और ऐसा मत सोचिए कि सब ठीक-ठाक है। हम अभी तक उग्रवाद का सामना कर रहे हैं और ईश्वर ही जानता है कि भविष्य में क्या होगा।" उन्होंने देश की विविधता के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, " चेन्नई और श्रीनगर में रहने वाले व्यक्ति में कोई समानता नहीं है। केवल एक ही चीज हमें जोड़ती है और वह यह है कि इस देश को बनाने के लिए हम सभी एकजुट हो जाते हैं। भारत एक विविधतापूर्ण राष्ट्र है और यदि हम इसकी विविधता की रक्षा नहीं करते हैं तो यह समृद्ध नहीं हो सकता।" नेकां नेता ने कहा, " भारत को किसी एक धर्म के आधार पर नहीं चलाया जा सकता। देश को उसके आंतरिक दुश्मनों से भी अधिक खतरा है। हम अपने देश के बाहरी दुश्मनों के बारे में जानते हैं।" उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में कुछ भी गलत नहीं है और कोई भी धर्म विभिन्न धर्मों के लोगों से नफरत करना नहीं सिखाता है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि पंचायत नेताओं की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उन्हें उनके दायित्वों को निभाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?