लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ‘नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज’ के लिए 25 शहरों को चुना

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी अगरतला, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, वडोदरा और उज्जैन सहित 25 शहरों को बच्चों, देखभाल करने वालों और परिवारों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार की ‘‘नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज’ के लिए चुना गया है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इन शहरों को शुरुआती जीत प्रदर्शित करने, नागरिकों की भागीदारी के लिये काम करने और उनके प्रस्तावों पर सहमति बनाने के लिए अगले छह महीनों में तकनीकी सहायता, क्षमता निर्माण आदि प्राप्त होगी।

मंत्रालय ने कहा कि यह चैलेंज तीन वर्ष का कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बचपन के अनुकूल पड़ोस का समर्थन करना है।

इस चुनौती के लिए अगरतला, बेंगलुरु, कोयंबटूर, धर्मशाला, इरोड, हुबली-धारवाड़, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, काकीनाडा, कोच्चि, कोहिमा, कोटा, नागपुर, राजकोट, रांची, रोहतक, राउरकेला, सलेम, सूरत, तिरुवनंतपुरम, तिरुप्पुर, उज्जैन, वडोदरा और वारंगल को चुना गया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि समय के साथ, कार्यक्रम शहर के नेताओं, प्रबंधकों, कर्मचारियों, इंजीनियरों, शहरी नियोजकों और वास्तुकारों को विकास और नियोजन में बचपन विकास पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगा।

स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दृष्टिकोण स्मार्ट सिटी मिशन की रणनीति के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो