लाइव न्यूज़ :

'बुजुर्गों को शिक्षित करेंगे छोटे बच्चे, मोदी सरकार योजना बनाने पर कर रही विचार'

By भाषा | Updated: November 5, 2018 05:17 IST

प्रकाश जावडेकर ने बताया कि बच्चों को परिवार में अपने निरक्षर दादा-दादी को शिक्षित करने के लिये सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।

Open in App

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि केन्द्र सरकार परिवार के छोटे बच्चों द्वारा अपने अनपढ़ बुजुर्गों को शिक्षित करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नया अभियान जल्द शुरू करेंगे जिसमें छठी कक्षा से दसवीं तक के घर के ही छात्र अपने निरक्षर माता-पिता या दादा-दादी को पढायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिये एक पुस्तक तैयार की जा रही है जिसमें बताया जायेगा कि छात्र को अपने अनपढ़ परिजनों को कैसे पढाना है।

उन्होंने बताया कि बच्चों को परिवार में अपने निरक्षर दादा-दादी को शिक्षित करने के लिये सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। जावडेकर ने रविवार को झालाना कच्ची बस्ती में लोगों से संवाद करने के दौरान संवाददाताओं से कहा,‘‘ इस योजना को लागू करने के लिये तैयारियां चल रही है और आगामी दो महीनों में यह योजना शुरू की जायेगी। इसके लिये हम सामग्री उपलब्ध करायेंगे। आज मैंने बच्चों से बातचीत की है और उन्हें अपने बुजुर्ग परिजनों को इस तरह से शिक्षित करने को कहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि योजना की विस्तृत जानकारी योजना की औपचारिक शुरूआत के समय उपलब्ध कराई जायेगी। बच्चे अब अपने दादा-दादी और माता-पिता के मास्टर बनेंगे और यह एक नई क्रांति है। राजस्थान के चुनाव प्रभारी जावडेकर ने लोगों से बातचीत करके सरकार के कार्यों के बारे में उनकी राय जानी।

जावडेकर ने रविवार को लाभार्थियों और बच्चों सहित उनके परिजनों से सरकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की और बच्चों को अपने निरक्षर दादा- दादी को शिक्षित करने को कहा। उन्होंने लाभार्थियों के घर चाय पी और खाना भी खाया।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे