लाइव न्यूज़ :

सरकार फाइजर के क्षतिपूर्ति से संरक्षण के अनुरोध की पड़ताल कर रही है: पॉल

By भाषा | Updated: May 28, 2021 00:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार क्षतिपूर्ति से संरक्षण के फाइजर के अनुरोध की जांच पड़ताल कर रही है और लोगों के व्यापक हित और गुणदोष के आधार पर फैसला करेगी।

पॉल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हां, हम फाइजर के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने आने वाले महीनों में एक निश्चित मात्रा में टीके की उपलब्धता का संकेत दिया है, संभवतः जुलाई की शुरुआत से।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि सरकार से उनकी अपेक्षाएं क्या हैं और वे देख रहे हैं कि हमारी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं। यही वह प्रक्रिया है जिसमें आगे बढ़ा जा सकेगा क्योंकि उन्हें भारत आना होगा और भारत में लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा, यह एक रास्ता है और कोल्ड चेन और आपूर्ति की अनिवार्यताएं हैं।’’

पॉल ने कहा, ‘‘उन्होंने मूल देश सहित सभी देशों को क्षतिपूर्ति से संरक्षण का अनुरोध किया है। हम इस अनुरोध की जांच पड़ताल कर रहे हैं और हम लोगों के व्यापक हितों और गुणदोष के आधार पर निर्णय लेंगे। इस पर चर्चा की जा रही है और अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।’’

सूत्रों ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कंपनी फाइजर ने अपने कोविड-19 टीके के लिए त्वरित अनुमोदन की मांग करते हुए भारतीय अधिकारियों से कहा है कि इसकी खुराक ने भारत में सामने आये सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ तथा भारतीय मूल के एवं भारत के लोगों पर ‘‘उच्च प्रभावशीलता’’ दिखायी है। साथ ही यह 12 साल या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए भी उपयुक्त है और इसे एक महीने के लिए 2-8 डिग्री सेल्सियस पर रखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?