लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने बैन करवाई 800 पॉर्न वेबसाइट्स, भड़के लोगों ने कहा-नेट न्यूट्रैलिटी के खिलाफ

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 1, 2018 16:26 IST

बीते हफ्ते टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने ऑपरेटरों को पॉर्न वेबसाइट बैन करने के लिए कहा था, जिसके बाद जियो ने अपने नेटवर्क पर सबसे पहले करीब 800 पॉर्न वेबसाइट पर बैन लगा दिया था।

Open in App

देश की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत में पॉर्न वेबसाइट बैन करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सबसे पहले जियो ने 800 पॉर्न वेबसाइट को बैन कर दिया। इसके साथ है दूसरी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और वोडाफोन ने भी अपने नेटवर्क पर 827 पोर्नोग्राफिक्स वेबसाइट्स को बंद कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एक नई जानकारी सामने आई है कि सरकार के इस कदम से कई लोग खुश नहीं हैं। इनमें वे अधिकतर लोग शामिल हैं जिन्होंने वेबसाइट्स का साला सब्सिक्रिप्शन ले रखा था। 

पॉर्न साइट्स के बैन होने के बाद उनके मालिकों ने एक नया तरीका निकाला है क्योंकि भारत पॉर्न साइट का विश्व में तीसरा बड़ा बाजार है। पहले पर अमेरिका और दूसरे पर यूनाइटिड किंगडम है। पॉर्न हब जैसी वेबसाइट ने एक नई मिरर साइट बनाई है। वहीं अन्य वेबसाइटों ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।

सरकार द्वारा पॉर्न बैन को लेकर उठाए गए कदमों के लेकर ट्विटर पर हैशटैग #pornban के जरिए अपनी बात रखी। साथ ही साथ उनका कहना था कि भारत में उठाया गया कदम नेट न्यूट्रैलिटी के खिलाफ है जो किसी भी कंटेंट प्रोवाइडर को किसी तरह के भेदभाव से बचाता है। 

हालांकि ट्विटर यूजर्स का ये भी मानना था कि भारत सरकार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी, रेप पोर्नोग्राफी और बीडीएम पोर्नोग्राफी के खिलाफ कड़ा फैसला लेना चाहिए था न कि पोर्नहब जैसी वेबसाइट को बैन करना चाहिए था।

आपको बता दें, बीते हफ्ते टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने ऑपरेटरों को पॉर्न वेबसाइट बैन करने के लिए कहा था, जिसके बाद जियो ने अपने नेटवर्क पर सबसे पहले करीब 800 पॉर्न वेबसाइट पर बैन लगा दिया था। सरकार के इस कदम के बाद पॉप्युलर पोर्न वेबसाइट पोर्नहब ने अपना डोमेन डॉट कॉम से बदलकर डॉट नेट कर लिया था।

टॅग्स :भारत सरकारजियोवोडाफ़ोनएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी