लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ायी

By भाषा | Updated: August 26, 2020 01:47 IST

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिये रूचि पत्र (ईओआई) में शुद्धि पत्र जारी करते हुए कहा कि इच्छुक बोलीदाताओं से कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मिले अनुरोध को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है। जनवरी में जारी रूचि पत्र के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च थी। बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक कर दी है। कोविड-19 संकट के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है।

नयी दिल्ली: सरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक कर दी है। कोविड-19 संकट के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है। सरकारी एयरलाइन में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू हुई थी। यह चौथी बार है जब सरकार ने बोली जमा करने की तिथि बढ़ायी है।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिये रूचि पत्र (ईओआई) में शुद्धि पत्र जारी करते हुए कहा कि इच्छुक बोलीदाताओं से कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मिले अनुरोध को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है। जनवरी में जारी रूचि पत्र के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च थी। बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया।

उसके बाद इसे 30 जून और फिर 31 अगस्त तक बढ़ाया गया था। दीपम ने वेबसाइट पर पोस्ट किये गये शुद्धि पत्र में कहा है कि पात्र इच्छुक बोलीदाताओं (क्यूआईबी) के लिये सूचना देने की तारीख भी दो महीने यानी 20 नवंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी है। इसमें कहा गया है, ‘‘अगर महत्वपूर्ण तिथि में आगे कोई बदलाव होता है, उसके बारे में इच्छुक बोलीदाताओं को जानकारी दी जाएगी।’’

कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरीके से प्रभावित हुई हैं। इस संकट से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में विमानन क्षेत्र भी शामिल है। सरकार पहले ही भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) में अपनी पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये निवेशकों को बोली लगाने को लेकर दी गयी समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ा चुकी है।

सरकार का 2018 में एयर इंडिया को बेचने का प्रयास असफल रहा। उसके बाद जनवरी 2020 में फिर से विनिवेश प्रक्रिया शुरू की गयी। सरकार ने सरकारी एयरलाइन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये बोली आमंत्रित की है। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

इसमें 1.20 लाख करोड़ रुपये केंद्रीय लोक उपक्रमों में सरकारी हिस्सेदारी बेचकर और 90,000 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्त संस्थानों में हिस्सेदारी बेचकर जुटाने का लक्ष्य है। हालांकि 2020-21 में अबतक कोई विनिवेश नहीं हो पाया है। सरकार ने एलआईसी (भारतीय जीवनबीमा निगम) के आरंभिक सार्वजनिक के लिये सौदा सलाहकार के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे